उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी हुबलाल का 29 वर्षीय पुत्र मनोज घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक मनोज घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share