G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज व्यापारिक गतिविधियों को सुरक्षित और सुचारु रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव विस्तार से रखे। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखते हुए व्यापारिक गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस और व्यापार मंडल के बीच संवाद और समन्वय को और बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि किसी भी समस्या का समय पर समाधान हो सके। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन के इस कदम को व्यापारियों ने सकारात्मक बताया और कहा कि इससे कारोबारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share