G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि वि०ख०-हथगांव में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग सहायक उप करण योजनान्तर्गत चिन्हांकन शिविर / कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें 128 दिव्यांगजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में 103 दिव्यांगजनों कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजनान्तर्ग आवेदन प्राप्त हुए एवं 25 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाये गये। यह भी अवगत कराना है कि विभाग द्वारा दिनांक-15.05.2026 को वि०ख०-ऐराया में चिन्हांकन शिविर / कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। इस शिविर में दिव्यांगजनों द्वारा निम्न अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है, जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। दिव्यांगजन चिन्हांकन हेतु अपने साथ निम्नलिखित अभिलेख लेकर आयें:-1. आधार कार्ड, 2. दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 3. आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान जी द्वारा निर्गत किया गया मान्य है), कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन को विभिन्न उपकरणों से लाभांवित किया जाता है,जैसे:-1. स्मार्ट फोन (आँखों से दिव्यांग ऐसे विद्यार्थी को जो कक्षा 09 से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हों), 2. ट्राईसाइकिल, 3. व्हीलचेयर, 4. वॉकिंग स्टिक, 5. बैसाखी, 6. स्मार्ट केन, 7. आई०डी० किट, 8. हियरिंग ऐड (कान की मशीन), 9. कृत्रिम हाथ एवं पैर, अधिक जानकारी के लिए संपर्क फोन नंबर- 8189038778
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share