उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अचानक आई आंधी तूफान ने तबाही मचा दी। जहां बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए वहीं आम की फसल नष्ट हो गई। लोगों के टीन के छप्पर उड़ गए। बहुत सारी दुकानों को नुकसान हुआ है। कई सड़क जाम हो गई हैं। इस आंधी तूफान में कई लोगो की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए जिन्हें रेफर किया गया है आंधी तूफान में कई गांव के ट्रांसफार्मर उड़ गए। अचानक तेज आंधी ने जनजीवन को अस्त व्यक्त कर दिया बड़ी संख्या में पेड़ पौधे नष्ट हो गए आम की फसल को भारी नुकसान हुआ टीन शेड आंधी में उड़कर काफी दूर चले गए। समाचार लिखे जाने तक कुछ लोग काल कवलित हुए हैं।
आर्थिक रूप से कई घर प्रभावित हुए हैं। आंधी इतनी तेज गति से चल रही थी कि पेड़ उखड़ कर दूर जा गिरे। पेड़ की शाखाएं टूट कर काफी दूर उड़ गईं। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी सूचना है। इस तेज आंधी से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। कई फैसले प्रभावित हुई हैं। अचानक आई आंधी से दुकान के बाहर लगे सामान उड़ कर काफी दूर चले गए जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। इस समय जबकि आम की फसल का समय है। इस तेज तूफान रूपी आंधी ने आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बड़ी संख्या में रास्ते अवरुद्ध हुए हैं जिसमें बड़ी संख्या में वाहन काफी देर तक फंसे रहे। आंधी तूफान से बिजली के खंभे और तारों को भी नुकसान पहुंचा है जिससे लाइट की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर जाने से बिजली का संकट खड़ा हो गया है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के डुडरा निवासी 15 वर्षीय ऋतिक गौतम पुत्र विजय बहादुर गौतम की आंधी तूफान में बगल के घर से गिरे ईंट में दबकर मौत हो गई। वह अपने ननिहाल जियालाल के यहां मां कविता के साथ कासिमपुर कटरा थाना हथगाम आया था। मृतक ऋतिक मंझला भाई था। पारिवारिक जनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। दूसरी ओर हथगाम थाना क्षेत्र के रामपुरमून निवासी पांच वर्षीय अमन पुत्र वीरेंद्र के ऊपर दीवार गिर गई जिससे वह घायल हो गया। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। बाकी उसकी हालत सही बताई जा रही है। इसे रेफर किया गया है। हथगाम थाना क्षेत्र के चलथरा गांव में लगभग 68 वर्षीया हुमैरा बेगम पत्नी स्वर्गीय अहमद अली अपने मकान की तीसरी मंजिल पर थी, तभी तेज आंधी आ जाने से वह दूसरी मंजिल पर आकर गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। पारिवारिक जन घायल अवस्था में हथगाम अस्पताल लेकर आए लेकिन हथगाम के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार खागा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संवत गांव में 14 वर्षीया ननकी पुत्री राम सुमेर पाल बिना छत की दीवार के पास गेहूं सुखा रही थी। तभी तेज आंधी के कारण उसके घर की दीवार उसके ऊपर गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। हमारे ऐरायां संवाददाता के अनुसार सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडवा गांव में अब्दुल जलील उम्र लगभग 70 वर्ष गेहूं बटोर रहे थे। तभी पड़ोसी की दीवार उनके ऊपर पलट गई जिससे उनकी मौत हो गई। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ओझीपुर गांव में 55 वर्षीया चौधरी पाल की पत्नी घर के बाहर बैठी थी, तभी दूसरे घर की टीन उड़कर उसका पर उड़ा ले गई। घायल अवस्था में उसे मंझनपुर ले जाया गया। मंडवा में शिव कुमार के घर के ऊपर नीम का पेड़ गिर जाने से घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

सुल्तानपुर घोष थाना अंतर्गत सिमौरी गांव निवासी प्रेमा देवी पत्नी रमेश चंद्र दरवाजे पर बैठी थी, तभी घर के बगल में खड़ा आम का पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई बाद में एक निजी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बैगांव के मजरे मड़ईहार थाना सुल्तानपुर घोष में आंधी तूफान के बाबूलाल तथा उनकी पत्नी गंगा देवी टीन शेड और घर की दीवार के नीचे दब गए। गंगा देवी की हालत गंभीर है। किसी तरह से उनके पति बाबूलाल ने ईटों को खिसका कर खुद को तथा पत्नी को बाहर निकाला। हथगाम थाने के समापुर गांव में 55 साल के चंद्रकेश जंगल में आम बिनने चले गए। वहीं पेड़ की डाल गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

