उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सुधवां गाँव की मोड पर बुधवार की दोपहर चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद माँ की हालत गम्भीर देखतें हुए उसे रेफर कर दिया। जहां रास्ते में महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी सुनील का 20 वर्षीय पुत्र अमित अपनी 45 वर्षीय माँ सुमन देवी को बाइक पर सवार जर रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सुधवां गाँव की मोड के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बाइक को पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया। जिसमें मां शुमन देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मां की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में सुमन ने दमतोड़ दिया। परिजन शव लेकर वापस गांव आ गये और पुलिस को सूचना दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

