उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के चक मुगल गाँव में गुरूवार की सुबह मानसिक तनाव के चलते नव युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चक मुगल गांव निवासी बकरीदी का 18 वर्षीय पुत्र बल्लू ने गुरूवार की सुबह घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में घटना के बाबत जानकारी मृतक के ममेरे भाई मो0 अली ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

