G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ऐरायां विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर गौंती गांव स्थित जनता इंटर कालेज में राशन कोटे के चयन को लेकर बुलाई गई बैठक एक बार फिर निरस्त हो गई। गुरुवार को आयोजित यह बैठक लगभग पिछले छह माह में चौथी बार बिना फैसले के समाप्त ही गई। अब इसे प्रशासनिक ढिलाई कहें या फिर स्थानीय खींचतान। जिसके चलते मौजूद ग्रामीणों और प्रत्याशियों में नाराजगी खुलकर सामने आई। बैठक में मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अगली बैठक 23 मई समय 11 बजे स्थान जनता इंटर कालेज में तय की है, और कहा कि इस बार किसी प्रकार की ढिलाई व बहाना स्वीकार नहीं की जाएगी। अब ग्रामीणों व प्रत्याशियों की निगाहें 23 मई की बैठक पर टिकी हैं, जहां वे हर हाल में अंतिम फैसला चाहते हैं। बैठक में नोडल अधिकारी एवं सीडीपीओ आशीष कुमार पांडेय के साथ एडी ओ आई एस बी उदय भान सिंह, एडीओसी राजबली सिंह, एडीओएजी देवेंद्र कुमार मिश्रा तथा कार्यवाहक एडीओ पंचायत अर्पण अग्रवाल सहित ग्राम प्रधान मोहम्मद कफील भी मौजूद रहे। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कोटा चयन प्रक्रिया की बैठक शुरू हुई। जोकि लगभग तीन बजे तक काफी गहमा गहमी के बीच बैठक चली। कोटे की दावेदारी में मोहम्मद अरसद, पप्पू पटेल, राजबहादुर और संजय सोनी प्रत्याशी पहुंचे थे। करीब दो घंटे तक चली गहमागहमी के बाद बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त कर दी गई। अधिकारियों ने कोरम पूरा न होने का हवाला देकर बैठक निरस्त होने की वजह बताया। कोटा चयन का मामला लगातार उलझता जा रहा है। इससे पहले 18 नवंबर 2025 को पंचायत भवन में तथा 21 जनवरी, 30 अप्रैल और 14 मई 2026 को जनता इंटर कॉलेज में आयोजित बैठकें भी निरस्त हो चुकी हैं। जबकि कुछ लोग इसे स्थानीय गुटबाजी और प्रत्याशियों के बीच सहमति न बनने से जोड़कर देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार बता दे कि कोटा चयन के लिए 12 मई को पत्र जारी किया गया था और 14 मई को बैठक आयोजित कर दी गई। कुछ प्रत्याशियों ने इसे कम समय बताते हुए आपत्ति दर्ज की। यही मुद्दा बैठक में विवाद का कारण बना और आखिरकार प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि नोडल अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि अगली बैठक 23 मई 2026 को सुबह 11 बजे जनता इंटर कॉलेज में आयोजित होगी और इस बार कम समय की बात स्वीकार नहीं की जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share