G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के छेदीपुर गांव के समीप ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कधिया गांव निवासी स्वर्गीय राम सजीवन का 54 वार्षिक पुत्र ओम सिंह घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के छेदीपुर गांव के समीप पहुंची तभी ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर बाइक सवार ओम सिंह रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट महावीर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर।मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share