उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नउवा बाग के समीप अचानक सामने आए बंदर से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के आशापुर गांव निवासी स्वर्गीय महावीर का 55 वर्षीय पुत्र गंगाराम बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर नउवा बाग के समीप पहुंचीं तभी अचानक बाइक के सामने बंदर आ गया। बाइक बन्दर से टकराकर रोड पर गिर गई जिससे बाइक चालक गंगा राम घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

