G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियाव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर हसवां मोड़ के समीप बाइक और ई-रिक्शे की जोरदार भिडन्त हो गई। जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रीत होकर पलट गया और रिक्शे पर सवार मरीज़ घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव निवासी 45 वर्षीय विनोद चौरसिया पिछले कई दिनों से डेंगू की बीमारी से पीड़ित था। शुक्रवार सुबह वह ई-रिक्शे पर सवार होकर जिला अस्पताल इलाज कराने आ रहा था। जब रिक्शा थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर हसवा गाँव की मोड के समीप पहुंचा तभी बाइक और ई-रिक्शे की भिडन्त हो गई। जिससे रिक्शा अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार डेंगू पीड़ित मरीज़ विनोद चौरसिया दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भतीजे अनिल ने बताया चाचा इलाज कराने शहर आ रहे थे तभी रास्ते मे घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share