Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव के समीप बीती रात बिजलीं के पोल से टूट कर गिरे बिजली के तार में बाइक सवार फसकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कनकपुर गाँव निवासी कल्लु का 40 वर्षीय पुत्र शुभेन्द्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से निकला था। बीती रात वापस अपने घर लौट रहा था तभी गाँव के समीप बिजलीं के पोल से टूट कर गिरे तार में उसकी बाइक फस कर गिर गई। और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी सास गीता देवी ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By