G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में हुए पेपर लीक कांड को लेकर फतेहपुर में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी आर्मी ट्रेनिंग सेंटर ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्यवाई की मांग की है। एकेडमी के चेयरमैन अभिनेश मौर्य द्वारा भेजे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि NEET जैसे प्रतिष्ठित परीक्षा में पेपर लीक की घटना ने लाखों मेहनती छात्रों और उनके अभिभावकों के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। यह न केवल छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करता है। पूरे पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। पेपर लीक में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाई सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया जाए। यदि जरूरी हो तो परीक्षा को पुनः आयोजित करने पर भी विचार किया जाए ताकि सभी छात्रों को समान अवसर मिल सके। चेयरमैन अभिनेश मौर्य ने कहा, “पेपर लीक जैसी घटनाएं ईमानदार और मेहनती छात्रों के साथ सरासर अन्याय है। अगर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में भी इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति होती रहेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी इस गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान लेंगे।”
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share