Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के बुधरा मऊ गांव में घर में खेल रहा मासूम जलते तवे पर बैठ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर नें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बुधरा मऊ गाँव निवासी रोहित कुमार साहू का 2 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार साहू अपनी 6 वर्षीय बहन खुशी के साथ पड़ोस में अपनी आजी के घर खेलने गया था। तभी वहां रोटी पका कर रखे गए जलते हुए तवे पर वह बैठ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजनो ने उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By