G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलेंनके पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, यातायात शाखा और पुलिस लाइन में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।एसपी ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ कराई। उन्होंने कहा कि अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल को और प्रभावी बनाया जाए। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द, कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी, परिवहन शाखा, यूपी-112 शाखा और पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, रखरखाव और संसाधनों की उपलब्धता को लेकर कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।अर्दली रूम में रजिस्टर चेक, साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान एसपी ने विभिन्न रजिस्टरों को चेक किया। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर विवेचना में पारदर्शिता रखी जाए और समयबद्ध कार्रवाई हो। पीड़ितों को न्याय में देरी न हो।इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share