उत्तत प्रदेश फतेहपुर जनपद में 2026-2027 की वार्षिक कार्ययोजना के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जन प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न मदों से कराए जाने वाले कार्यों, जैसे नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, सेतु निर्माण, धर्मार्थ कार्य, संपर्क मार्ग एवं निरीक्षण भवन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कार्यों के निर्धारित मानकों एवं शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया। जन प्रतिनिधियों द्वारा विधान सभावार दिए गए प्रस्तावों पर आवश्यकता अनुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनहित एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्तावों को वरीयता में रखा जाए। उन्होंने कहा कि तैयार की जा रही यह वार्षिक कार्ययोजना जनपद के समग्र विकास की आधारशिला है। क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों का स्थलीय भ्रमण कर गहन परीक्षण किया जाए तथा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किए जाएं, ताकि जनपद के विकास कार्यों को गति मिल सके। इस अवसर पर सांसद नरेश उत्तम, विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share