उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आम्बी गाँव में संदिग्ध अवस्था मे युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के आम्बी गांव निवासी शत्रुघन सिंह के 25 वर्षीय पुत्र चंदन ने बीती रात संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब सुबह फांसी के फंदे पर चंदन का शव लटकता हुआ देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

