उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुपालन के क्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने 13.05.2026 को जनपद के तहसील सदर में हुए प्राकृतिक आपदा (आंधी, तूफान) से हुई जनहानि के परिवारजनों (मृतक शियाकली पत्नी दुर्योधन निवासी बम्हरौली, परगना हसवा फतेहपुर) से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और परिवारीजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन आपके साथ खड़ा है और भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जिलाधिकारी ने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत अहेतुक सहायता राशि 04 लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक मृतक के परिवार को दिया एवं सहायता धनराशि ऑनलाइन माध्यम से संबंधित के खाते में भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही पात्रता के आधार पर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन आपदा प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए कटिबद्ध है और परिवारजनों में घायलों की जानकारी की तथा कहा कि घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। जिलाधिकारी महोदया ने मौके पर प्राकृतिक आपदा में हुई क्षति को भी देखा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार , राजस्व कानूनगो, लेखपाल सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

