G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुपालन के क्रम में जिला प्रशासन फतेहपुर द्वारा दिनांक 13 मई 2026 को आंधी तूफ़ान से हुई घटना के क्रम में 09 मृतक के परिवारीजन को राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत अहेतुक सहायता रुपये 4.00– 4.00 लाख का कोषागार के माध्यम से भुगतान किया गया। राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक उ0प्र0 सरकार अजीत सिंह पाल ने 13.05.2026 को जनपद के तहसील खागा अंतर्गत मृतक राम शिरोमन पुत्र राजाराम, उम्र 70 वर्ष निवासी सोनारी धाता तहसील खागा की पत्नी देवमती, मृतक वासुदेव पुत्र पीताम्बर निवासी मनमोहन पुर तहसील खागा की पत्नी लक्ष्मी देवी, मृतक ननकी देवी पुत्री सुमेर उर्फ़ राम सुमेर निवासी बसंता का पुरवा तहसील खागा की माँ श्रीमती फूल कली को राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किये गए अहेतुक सहायता रु4.00 लाख- 4.00 लाख का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया, प्रभारी मंत्री द्वारा मृतकों के परिवारीजनों से मिलकर उनकी समस्याओ को जाना गया और उनका कुशल क्षेम पूछते हुए परिवारीजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है और भगवान आपके इस दुख सहने की शक्ति प्रदान करे, तथा जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान करने का भी आश्वाशन दिया गया, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराए साथ ही पात्रता का आधार पर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए सरकार कटिबद्ध है और घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाय। इस मौके पर डॉ. अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि./ राज.), उपजिलाधिकारी खागा, अपर पुलिस अधीक्षक नायब तहसीलदार खागा, नायब तहसीलदार धाता और जिला आपदा विशेषज्ञ पुलिस क्षेत्राधिकारी, राजस्व कानूनगो, लेखपाल उपस्थित रहेl
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share