उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा पुलिस ने हत्या के अभियोग में प्रकाश में आए दो वांछित आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों नरवा कांड में फरार थे। कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया गया।आरोपी के पास से आला कत्ल बरामद किया गया जिसमें दो डंडे शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित आरोपियो तथा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहें। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी खागा के निकट पर्यवेक्षण में थाना खागा पुलिस ने मुअसं 140/2026 धारा 103 (1)/191(2)/191(3)/190/352/351 (3) बीएनएस से संबंधित अभियोग में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्तों राहुल कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र जुगराज सिंह निवासी धर्मंगदपुर नरवा तथा दूसरे वांछित अभियुक्त विक्रम उर्फ मुकेश कुमार 22 वर्ष पुत्र होरीलाल निवासी उपयुक्त को धर दबोचा।इसके पहले भी फूल सिंह हत्याकांड में आधा दर्जन से अधिक लोगों को जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियो के पास से दो अदद बांस के डंडे आलाकत्ल बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए किस तरह हत्या की गई।पूरा विवरण पुलिस को बता दिया है।गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी अपराध निरीक्षक राम आशीष यादव ने किया जिसमें वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, उप निरीक्षक राहुल कुमार, प्रमेश यादव,सुरेश चंद्र कांस्टेबल महेश कुमार,अनिल कुमार,शैलेश यादव,धनंजय कुमार तथा चंद्रभूषण शामिल रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

