उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हथगांम रोड पर ई-रिक्शे ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार मां-बेटा और नाना तीनों घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के शिवपुर गाँव निवासी भिक्खु का 18 वर्षीय पुत्र श्याम मिलन अपनी 35 वर्षीय माँ रेखा देवी और अपने नाना जो असोथर थानां क्षेत्र के सरकंडी गाँव निवासी चंद्रपाल का 60 वर्षीय पुत्र मोहन लाल को बाइक पर सवार कर अपनी ननिहाल सरकंडी गाँव जा रहा था।

जब बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के हथगांम लिंक रोड पर पहुंची तभी ई-रिक्शे ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पिता, पुत्री, नाती तीनो घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर नें प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी हरिओम सचान व पायलेट दिनेश गुप्ता के साथ मोहन लाल को और रेखा देवी व उसके पुत्र श्याम मिलन को दूसरी एम्बुलेन्स के ईएमटी राजेन्द्र सिंह व पायलेट खाबरी के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

