उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में घर में सोते समय मासूम को किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। जब परिजनों को कीड़ा काटने की जानकारी हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी पवन कुमार का 4 माह का पुत्र राजन बीती रात अपनी माँ के साथ घर मे सोया हुआ था। तभी उसको।किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया सुबह जब परिजनों ने उसको अचेत अवस्था मे देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसको मृत घोषित कर दिया तो साथ आए परिजनो में कोहराम मच गया। साथ आए परिजनो ने बताया रात को सोया हुआ था सुबह जब देखा गया तो वह अचेत अवस्था मे था उसके हाथ मे किसी के काटने का निसान था अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

