G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खनसेनपुर गांव के समीप दो बाइको की आपस में जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलो को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खनसेनपुर गांव निवासी राम प्रसाद को 24 वर्षीय पुत्र बिपिन अपने मित्र शुभम के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। तभी गांव के समीप ही दूसरे बाइक सवार से उसकी ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए, जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share