Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित देवरी गाँव की मोड के समीप चार पहिया वाहन से कपड़ो की फेरी करने वाले वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांडे जगतपुर गांव निवासी इंद्र गोपाल का 35 वर्षीय पुत्र नवल यादव और गांव निवासी रामशंकर का 22 वर्षीय पुत्र संदीप दोनों एक ही भाई पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहे थे जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के देवरी गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन से कपड़ों की फेरी करने वाले वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी रोहित कुमार और पायलट आशीष कुमार ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। घायलों ने खुद घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By