G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के सरकंडी गाँव के समीप बाइक की टक्कर से एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सरकंडी गाँव निवासी शुघर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र राम पाल सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक अपने गाँव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उस्की बाइक टकरा कर गिर गई। जिससे बाइक चालक रामपाल सिंह बाइक के नीचे दबकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share