Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के बधुवा के समीप ट्रकों की भिडन्त में एक ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ थानां क्षेत्र के रौनी गाँव निवासी जगदीश का 21 वर्षीय पुत्र राकेश जो ट्रक चलाकर अपने परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता है। बीती रात वह ट्रक चलाता हुआ जब ललौली थानां क्षेत्र के बधवा के समीप पहुंचा तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे चल रहा राकेश के ट्रक की भिडन्त हो गई और राकेश घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By