उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि मुरादीपुर-बिदकी मार्ग तथा बिंदकी कस्बे में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं जाम की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। बिंदकी कस्बे के अंदर सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है। मुरादीपुर से बिंदकी बाईपास होते हुए ललौली की ओर केवल खाली वाहन ही जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त बांदा से ललौली, बिंदकी एवं मुरादीपुर होकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले सभी भरे हुए भारी वाहन बिंदकी से चौड़गरा मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। उक्त व्यवस्था का सभी वाहन चालक अनिवार्य रूप से पालन करें। यह यातायात व्यवस्था दिनांक 17.05.2026 से समय 20.00 से लागू की जाएगी। यातायात को सुचारू रखने के लिए निम्नलिखित डायवर्जन मार्ग निर्धारित किए गए हैं:-> पूर्णतः प्रतिबंधित क्षेत्र (नो-एंट्री) बिंदकी कस्बा (मुख्य बाजार अंदरूनी मार्ग): सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश चौबीसों घंटे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। > खाली भारी वाहनों के लिये निर्धारित मार्ग मुरादीपुर चौराहा बिंदकी बाईपास ललौली मार्ग, > भरे हुए भारी वाहनों (लोडिड व्हीकल्स) के लिये डायवर्जन मार्ग, बांदा / ललौली की ओर से आने वाले भरे वाहनः, नया रूटः बांदा ललौली बिंदकी सीमा बिंदकी से चौड़ागरा मार्ग अपने गंतव्य की ओर।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

