G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के कछपुरवा गाँव मे महिला की सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कछपुरवा गांव निवासी अर्जुन की 19 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी ने शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों मेें फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में मृतका का पिता रोशन व मां सुदामा देवी ने बताया कि डेढ वर्ष पूर्व अर्जुन उसकी पुत्री लक्ष्मी देवी बहला फुसलाकर बैंग्लोर ले गया था। रिर्पोट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दोनो को थाने बुलाया जहां समझौते के बाद लक्ष्मी ने पति के साथ रहने की बात कही बताया जा रहा है कि मायका व ससुराल गांव में ही है। शुक्रवार की रात दामाद अर्जुन उसके घर आया और बोला तुम्हारी लड़की की तबियत खराब है जिसे अस्पताल ले जाना है मां ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर द्वारा बताया कि इसके गले में फांसी के निशान है उसका कहना है कि पति व ससुराली जनो ने उसकी पुत्री की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फन्दे से लटकाया है। पुलिस ने पति व सास को हिरास में लेकर घटना की जाँच पडतासल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share