G-FG6935EM07

फतेहपुर जिले की कल्यानपुर थानां पुलिस द्वारा 05 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 शातिर गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना कल्यानपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध गांजा की तस्करी कर रहे 02 शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियो के कब्जे से 05 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक बिन्दकी के नेतृत्व में दिनांक 15.05.2026 को थाना कल्यानपुर पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराध रोकथाम हेतु गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर महरहा रोड नहर के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल से आ रहे दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में थानां क्षेत्र के सौंह गाँव निवासी प्रेम शंकर के 45 वर्षीय पुत्र सुशील तिवारी पुत्र प्रेमशंकर तिवारी व गाँव निवासी दया शंकर के 58 वर्षीय पुत्र शिवशंकर तिवारी पुत्र दयाशंकर तिवारी बताया। तलाशी में सुशील तिवारी के पास से एक मोबाइल फोन रीयलमी सी-33 तथा शिवशंकर तिवारी के पास से 450 रुपये बरामद हुए। आरोपियो द्वारा ले जाए जा रहे सफेद कपड़े से ढके झोले की जांच करने पर उसमें रखे तीन पैकेटों से कुल 5 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी पुष्टि इलेक्ट्रॉनिक तराजू से इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर की गई। साथ ही बिना नंबर प्लेट की एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियो के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 124/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share