उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थानां क्षेत्र के मनमोहनपुर गाँव के चौराहा के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर मून गांव निवासी सलीम की 45 वर्षीय पत्नी सदीकुल निशा अपने पुत्र शमीम के साथ इलाज करवाकर घर वापस घर लौट रही थी। जब बाइक थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर चौराहा के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार सदीकुल निशा गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हदगांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share