उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन के पश्चात जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय खागा का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार कोर्ट, तहसीलदार न्यायिक कोर्ट सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसील में लंबित बड़े बकायेदारों की फाइलों का अवलोकन किया और उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक फाइल का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी खागा को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील के सभी पटलों का समय-समय पर नियमित निरीक्षण किया जाए, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन बना रहे। तहसीलदार न्यायिक कोर्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वादों की पत्रावलियों को देखा तथा विशेष रूप से धारा-67 के पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए तथा अन्य वादों का भी निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय की व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार, तहसीलदार शैल कुमारी, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!