उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के सभी चार पहिया वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टरगंज मोहल्ला निवासी स्व0 सूरजदीन शुक्ला का 65 वर्षीय पुत्र रमेश चन्द्र शुक्ला ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बताते है कि सवारी छोड़कर वापस आते समय लखनऊ बाईपास ओवर ब्रिज के समीप चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

