Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला में बिजलीं उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा “बिजली विभाग मेगा कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। विभाग ने नारा दिया है, “बिजली बिल से है परेशान, मेगा कैम्प है समाधान”। यह कैंप 15, 16, 18, 19, 20, 21 और 22 मई को आयोजित होगा। उपभोक्ता सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैंप में उपभोक्ताओं को एक ही जगह कई सुविधाएं मिलेंगी: नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन, बिल भुगतान और बकाया राशि का समाधान, लोड बढ़वाने की सुविधा, कनेक्शन में परिवर्तन, मीटर की जांच और बदलने के लिए आवेदन, नाम या पता परिवर्तन और अन्य संशोधन, शिकायतों का पंजीकरण और त्वरित निस्तारण, विद्युत विभाग ने फतेहपुर के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस मेगा कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विभाग का कहना है, “आपकी सुविधा, हमारी प्राथमिकता”।अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं या http://www.puvvnl.org वेबसाइट देख सकते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By