उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सरांय साबा नगरा गाँव के समीप स्थित खेत मे संदिग्ध अवस्था मे युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सरांय साबा नगरा गांव निवासी स्व. राम स्वरूप के 48 वर्षीय पुत्र सत्य जीत ने गाँव समीप स्थित खेत मे संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जब जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!