उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के धरमपुर मजरे असवार तारापुर गांव में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के धरमपुर मजरे असवार तारापुर गाँव निवासी राजेश प्रताप सिंह की 28 वर्षीय पत्नी सुमन देवी ने घर के अन्दर परिवार की कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share