उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी खागा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय के अभिलेखों, अपराध रजिस्टरों, लंबित विवेचनाओं, शिकायत पंजिका और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने फाइलों के रख-रखाव और दस्तावेजों की स्थिति की बारीकी से जांच की। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। एसपी मांगलिक ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी खागा सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। एसपी के इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share