उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारामील गाँव में शनिवार की सुबह आरा मशीन के पट्टे में फंस कर मजदूर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी स्व0 महावीर का 55 वर्षीय पुत्र सियाराम बारामील स्थित आरा मशीन में काम करता है। आज सुबह लगभग 11 बजे काम करते समय अचानक आरा मशीन के पट्टे में फंस गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!