Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवांरा गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद की देहात कोतवाली क्षेत्र के लांमा गांव निवासी राम खेलावन का 32 वर्षीय पुत्र रुद्रप्रताप बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए फतेहपुर जनपद आया था। जब उसकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवांरा गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक रुद्र प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तो घटना की सूचना पर पहुंचे घायल के परिजन उसको अपने साथ बांदा जनपद इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By