G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी रोड पर सेबरा मऊ और लिलरा के बीच बाइको की हुई भिडन्त में दोनों बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेबरा मऊ गांव निवासी गोपाल का 26 वर्षीय पुत्र अरविंद अपने गांव निवासी स्वर्गीय शुखलाल के 55 वर्षीय पुत्र राम औतार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव निवासी बाल गोविंद सामने से बाइक पर सवार होकर आ गया। जिससे दोनों बाइकों की जोरदार भिडन्त हो गई दोनों बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलट महावीर के साथ अरविंद व राम औतार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। और दूसरी एंबुलेंस से बाल गोविंद को दूसरी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share