Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चन्दीपुर गाँव के समीप स्थित नहर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के लालगंज थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी स्व. सीता राम का 50 वर्षीय पुत्र दुर्गेश ऑटो पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए फतेहपुर शहर आ रहा था। जब रिक्शा हुसैनगंज थानां क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चन्दीपुर गाँव के समीप स्थित नहर के पास पहुंचा तभी अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By