G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा का डेरा गाँव के समीप रविवार की दोपहर छह दोस्त रिंद नदी में नहाते समय डूब गये। गोता खोरो की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। जिसमें चार को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुनुहा का डेरा गांव के समीप रिंद नदी में रविवार को रिंद नदी में स्नान करते समय छह युवक डूब गए। जिसमें चार युवको हसीब उम्र 22 वर्ष पुत्र फरीद खान, शान मोहम्मद उमर 20 वर्ष पुत्र नफीस, साहिल उम्र 20 वर्ष पुत्र सन्ने तथा अंश कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र उर्फ गोरे सभी निवासी ग्राम तपनी थाना ललौली की मौत हो गई। जबकि उन्हीं के साथ नदी में डूबे युवक नितिन तथा मोनू को प्रयास करके बचा लिया गया। हालांकि जीवित रहने की आशा पर हसीब, शान मोहम्मद, साहिल तथा अंश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पुलिस पहुंची जहां पर डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया। युवको की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया परिजन का रो रो कर हाल बेहाल होता रहा। बताया जाता है कि गांव के 9 युवक नदी स्नान करने गए थे जिसमें छह लोग स्नान कर रहे थे जिसमें सभी डूब गए दो लोगों को बचा लिया गया चार की मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share