उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के देबउवापुर मजरे संवत गांव के समीप स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे दो भाई और एक बहन तीनो सड़क किनारे खड़े थे तभी मिट्टी लादे ट्रैक्टर चालक ने बच्चों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमे भाई की मौत हो गयी और बहन व परिवारिक भाई गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कुनाल पुत्र सुरेश 13 वर्ष, बहन कमिनी उर्फ रानी देवी और परिवारिक भाई निशांत पुत्र फूल चन्द्र गांव के नजदीक रसूलपुर चकभुनगापुर गांव स्थित स्व. ठाकुरदीन सिंह इंटर कालेज से पढ़कर घर लौट रहे थे तभी ट्रैक्टर ने तीनों को टक्कर मार दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त अपराह्न हादसे में घायल तीनों बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर चले गए। जहां उपचार के दौरान 13 वर्षीय कुनाल पुत्र सुरेश पाल की मौत हो गई। मृतक भाई की बहन कामिनी उर्फ रानी देवी तथा परिवारिक भाई निशांत पुत्र फूलचंद्र पाल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के पिता ने पुलिस को हादसे के बारे में जानकारी दिया। मृतक कुनाल पाल आठवी कक्षा का छात्र था हादशे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अपराध शाखा के निरीक्षक रामाशीष यादव का कहना है कि फरार ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। जानकारी होने पर कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

