G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तबेश्वर मोहल्ले में स्थित मंडप गेस्ट हाउस के समीप अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार किशोरी घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के बौडर गांव निवासी बृजेश की 16 वर्षीय पुत्री अंजली देवी अपने परिजनों के साथ ई-रिक्शे पर सवार होकर किसी काम से शहर आई थी। जब रिक्शा तबेश्वर मोहल्ले में स्थित मंडप गेस्ट हाउस के समीप पहुंचा। तभी अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रिक्शा अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार किशोरी घायल हो गई। तुरन्त परिजन उसी रिक्शे से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share