उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आगामी आंधी-तूफान, बेमौसम बारिश और भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने नदी, पोखर और तालाबों में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए ‘क्या करें, क्या न करें’ एडवाइजरी जारी की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है।- 1आपदा नियंत्रण कक्ष, फतेहपुर के नंबर 05180 289632, 9454417876 पर संपर्क कर मौसम की जानकारी लें।, 2. नहाने के लिए केवल चिह्नित सुरक्षित घाट का ही इस्तेमाल करें।

अनजान जगह, गहरे कुंड या प्रतिबंधित क्षेत्र में न जाएं।, 3. जलाशय में उतरने से पहले गहराई जरूर पता करें।, 4. नाव में लाइफ जैकेट, गाड़ी का ट्यूब, 30 फीट रस्सी, 10 लीटर जरीकेन और लंबा बांस जरूर रखें।, 5. नदी-तालाब में हमेशा 2-3 लोगों के साथ जाएं।, 6. पानी के मध्य या मुख्य धारा में स्नान न करें, किनारे पर ही रहें।, 7. पहले पैर से गहराई चेक करें। घुटने से ऊपर पानी खतरनाक है।, 8. बच्चों पर नजर:* बच्चों को जलाशयों के पास अकेला न छोड़ें।, 9. तैराकी सिर्फ तय जगह:* सुरक्षित और निर्धारित स्थान पर ही तैरें।, 10. बहाव को समझें:* शांत दिखने वाले पानी में भी तेज बहाव हो सकता है। अनजान जगह मछली न पकड़ें, 11. सामान दुरुस्त रखें:* नाव में बांस-रस्सी कमजोर न हों, ट्यूब में पंचर न हो।, 12. नशे से बचें: शराब पीकर नहाने से डूबने का खतरा सबसे ज्यादा है।, 13. *फिसलन से बचें:* किनारे के काई वाले पत्थरों पर न जाएं।, 14. दोपहर में न नहाएं:* सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लू व थकान से चक्कर आ सकता है।, 15. खुद बचें: तैरना नहीं आता तो डूबते व्यक्ति को बचाने न कूदें, दोनों डूब सकते हैं।, 16. टूटी नाव से बचें: जर्जर नावों को पानी में न उतारें।, 17. डूबने की घटना पर तुरंत पुलिस/आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दें।, – शराब पीकर या नशे में पानी के पास न जाएं।, गहरे पानी में छलांग न लगाएं।, तेज बहाव पार करने की कोशिश न करें।, नाव में क्षमता से ज्यादा लोग न बैठाएं।, बच्चों को अकेले न नहाने भेजें।, मोबाइल में व्यस्त होकर पानी के पास न रहें।, डूबते व्यक्ति को सीधे न पकड़ें, रस्सी-बांस का प्रयोग करें।, बारिश में पुलिया या जलभराव वाले रास्तों से न गुजरें। अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासनिक सूचना मानें।जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लापरवाही जानलेवा हो सकती है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 05180 289632 पर संपर्क करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

