G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थानां क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए किन्नरों के समूह में एक किन्नर गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया गया। लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के मुताबिक आज सुबह मीना बाई किन्नर, नैना किन्नर, नेहा किन्नर, अंजू किन्नर समेत कई लोग बोलेरो गाड़ी से यमुना नदी स्नान करने पहुंचे थे। सभी लोग नदी में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक अंजू किन्नर का पैर गहरे पानी में चला गया और वह तेज बहाव में डूब गया। साथ मौजूद लोगों ने अंजू किन्नर को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद डूबी अंजू किन्नर का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस लगातार गोताखोरों के जरिए तलाश अभियान चला रही है। घटना के बाद साथ आए किन्नरों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और नदी में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share