उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा ब्लॉक के रमवां पंथुवा, मजरे बसावनपुर में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। जिससे पूरे क्षेत्र में एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश प्रसारित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह चौहान (पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मुनेश्वर सिंह चौहान (जिला पंचायत सदस्य, रमवा पंथुवा), धर्मेंद्र सिंह चौहान (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी, असोथर), मन्नीलाल सिंह चौहान एवं राजकरन सिंह चौहान (जिला अध्यक्ष, जन जनवादी पार्टी) उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही युवाओं से आह्वान किया गया कि वे अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करें और उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज में एकता, जागरूकता और आत्मसम्मान की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । तथा उनके जीवन चरित्र पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने शिक्षा, एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, एडवोकेट कमल सिंह चौहान, डॉ. हरप्रीत कुमार प्रजापति (संचालक, माया हॉस्पिटल), डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, दिनेश कुमार सिंह चौहान, सूर्यभान सिंह चौहान, विक्रम सिंह चौहान (युवा समाजसेवी), चंद्र प्रकाश सिंह चौहान, गोरेलाल सिंह चौहान, सत्य प्रकाश सिंह चौहान, बबलू सिंह चौहान, अमित सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह चौहान, विकास सिंह चौहान, कोमल सिंह चौहान एवं ममता सिंह चौहान सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक प्रताप सिंह चौहान (समाजसेवी/जिला पंचायत प्रत्याशी) द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज को जोड़ने और नई दिशा देने का एक छोटा सा प्रयास है, जिसे भविष्य में और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

