उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम का पुरवा गाँव निवासी 11 वर्षीय बोलने व सुनने में असमर्थ और शरीरिक रूप से बिकलांग यशु के ऊपर यह कहावत बिल्कुल सही बैठती है। इस समय आसमान से आग बरस रही जिसमे एक आम इंसान भी बिना पानी के एक दिन गुज़ारा नही कर सकता। ऐसे में शारीरिक विकलांग यशु बिना दाना पानी के चार दिन खड़हर नुमा कोठरी में जीवित पड़ा रहना किसी चमत्कार से कम नही है। आपको बताते चले कोतवाली क्षेत्र के जयराम का पुरवा गाँव निवासी परमेशवर का 11 वर्षीय पुत्र यशु जो कोतवाली क्षेत्र महिला डिग्री कॉलेज के समीप स्थित बचपन डे केयर स्कूल का कक्षा 4 का छात्र है। उसको रोज़ स्कूल का सरकारी वाहन घर से लेने और घर छोड़ने जाता है। वह 13 मई की शाम अपने घर की छत पर गया था तभी वह घर से लगे हुए खण्डहर में बनी कोठरी की टूटी हुई छत से कोठरी के अंदर गिर गया। काफी देर गुज़रने के बाद जब परिजनों ने यशु को नही देखा तो उसकी खोज बीन में जुट गए। सफलता नही मिली तो पुलिस में गुमसुदगी दर्ज कराई। इधर बोलने व सुनने में असमर्थ और शरीरिक बिकलांग यशु खण्डहर नुमा कोठरी में पड़ा ज़िन्दगी और मौत से संघर्ष करता रहा।

यशु का पिता परमेशवर बाइक पर सवार होकर दूर-दराज़ गाँवो में खोजता रहा तो माँ सरोज देवी भी पुत्र वियोग में अपने स्तर से उसकी खोज में लगी थी। इसी तरह 13 मई से खोजते खोजते 17 को कहावत सच साबित हुई कि जाको राखे सईया मार सके ना कोए बाल ना बांका कर सके चाहे सारा जग बैरी होए। माँ की मेहनत रंग लाई आखिर उसने अपने पुत्र को खोज निकाला चार दिन बिना दाना पानी के इस तपन भरी गर्मी में पड़े रहने के बाद जीवित रहना किसी चमत्कार से कम नही है। माँ सरोज देवी ने बताया जब यशु हम लोगो को मिला तो वह बुरी तरह से सूख गया था मिलते ही शिर्फ़ उसने बहोत सारा पानी पिया था हादशे के बाद से उसकी खुराक बहोत कम हो गई है। यशु के मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

