G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा धधौली गांव के समीप अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर शहर आ रही महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवा धधौली गांव निवासी अब्दुल गफ्फार शाह का 35 वर्षीय पुत्र मो० हनीफ शाह अपनी 55 वर्षीय मां रसीदुन को बाइक पर सवार कर शहर अबू नगर किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक गांव के बाहर रोड पर पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी उसकी मां चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। फोन फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share