G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर विलंदा गाँव के बाईपास के समीप अज्ञात तेज रफ्तार वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के सुकूई गांव निवासी स्वर्गीय राम शरन का 65 वर्षीय पुत्र मन्ना अपनी पुत्री उमा देवी को उसकी ससुराल मलवा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव से बाइक पर सवार कर अपने घर लौट रहा था।

जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा गाँव के बाईपास के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना देने के बाद भी जब सरकारी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो मौके पर मौजूद चीत गढिवा गांव निवासी अनुराग यादव ने शहर में अपने मामा को फोन कर चार पहिया वाहन बुलाकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share