Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में युवक ने अपनी पत्नी से झगड़ा कर खुद को गम्भीर रूप से घायल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी सोनी लाल के 38 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर उसने खुद को गम्भीर रूप से घायल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By