G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जय राम नगर पुलिस लाइन के समीप साइकिल सवार को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कफ़ रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खंबापुर के श्याम नगर मोहल्ला निवासी अंजनी श्रीवास्तव का 44 वर्षीय पुत्र शिवनाथ साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जयराम नगर आया था। जब वह पुलिस लाइन के समीप पहुँचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार शिवनाथ रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share